छोटी दिवाली

छोटी दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली 2023 : धनतेरस के दूसरे दिन यानि नरक चतुर्दशी के दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष छोटी दिवाली 11 नवंबर 2023, शनिवार को मनाई जा रही है। आज के दिन यमराज की पूजा और दीपक का दान करने का बड़ा ख़ास महत्व है।

छोटी दिवाली

हिंदू मान्यताओं के अनुसार छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहा जाता है, जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है।

एक मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर को मारकर मुक्ति दिलाई थी।

यह भी पढ़ें : Diwali Muhurat Trading Time 2023 : दिवाली के दिन किस समय होगा मुहूर्त ट्रेडिंग?

यह भी पढ़ें :दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त : प्रदोष काल में दिवाली पूजा, पूजा के लिए आवश्यक समान

छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, जबकि काली चौदस का पूजा मुहूर्त “11 नवंबर को रात 11 बजकर 38 मिनट से 12 नवंबर को देर सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक, कुल 53 मिनट” का रहने वाला है। कहने का अर्थ है कि छोटी दिवाली का शुभ मुहूर्त देर रात को रहने वाला है।

दीपदान का महत्व

मान्यताओं के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाया जलाना चाहिए। दीपक को घर के किसी बड़े व्यक्ति से ही प्रज्वलित कराया जाना चाहिए जो इसे पूरे में घुमाकर घर के बाहर रखकर आ सकें। ध्यान रहें रखने के बाद इसे पलकर नहीं देखना चहिए। इससे घर में अकाल मृत्यु का भय नहीं बना रहता है और यम देवता प्रसन्न होकर परिवार की रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें : Realme GT Neo 6 का 240W वाला पॉवर फुल चार्जर, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ जल्द दस्तक, जानें कितना धांसू होगा ये फ़ोन

यह भी पढ़ें जल्द आ रहा है! मोबाइल का बाप Samsung Galaxy S24 नई सीरीज में

Disclaimer : दी गई उपरोक्त जानकारी मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, ये पूर्णतया सटीक हैं, इसका हम दावा नहीं करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *