Youngest billionaire of the world

विश्व का सबसे कम उम्र का अरबपति (Youngest billionaire in the world)

Youngest billionaire: हर साल की तरह फोर्ब्स ने 2023 के अरबपतियों की सूची जारी की, जिसमें इटली के क्लेमेंटे डेल वेचियो (Clemente Del Vecchio) का नाम विश्व के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शामिल हुआ है जो महज 18 साल की उम्र में यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनके अलावा उनके भाई भी सबसे कम उम्र के अरबपतियों  की सूची में शामिल हैं।

Youngest billionaire of the world

पिता की संपत्ति ने बनाया अरबपति

Youngest billionaire: 19 साल के क्लेमेंट के पिता लियोनार्डो डेल वेक्चिओ (Leonardo Del Vecchio) थे जो दुनिया की सबसे बड़ी चश्मा कंपनी एस्सिलोर लक्सोटिका (Essilor Luxottica) के चेयरमैन थे। लक्सोटिका चश्में व लेंस के उत्पादन और इनकी बिक्री में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है, इसमें लगभग 80,000 कर्मचारी कार्य करते है और पूरे विश्व में 9,000 से अधिक स्टोर हैं। पिछले साल 2022,  27 जून को 87 वर्ष की आयु में लियोनार्डो का निधन हो गया था। मृत्यु के समय उनकी संपत्ति लगभग 25.5 अरब डॉलर थी। 

यह भी पढ़ें: Success Story of Renee Cosmetics Founder Aashka Goradia: एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बन सिर्फ 2 साल में बना दी 820 करोड़ की कंपनी

‘क्लेमेंटे डेल वेचियो’ की संपति में कितनी हिस्सेदारी

लियोनार्डो की मृत्यु के बाद उनकी 25.5 अरब डॉलर की संपति उनकी पत्नी और 6 बच्चों को विरासत में मिली है जिनके बीच संपति का बटवारा हुआ है, जिसमें क्लेमेंटे उनके सबसे छोटे बेटे हैं। संपत्ति के बटवारे के बाद वह 2023 में दुनिया का सबसे युवा अरबपति बन गया। 19 वर्षीय क्लेमेंटे को उनकी पिता की लग्जमबर्ग स्थित कंपनी डेल्फिन में 12.5% हिस्सेदारी मिली है। क्लेमेंट के पास 3.5 बिलियन डॉलर की संपति है, जो Youngest billionaire की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: Success Story : काकाजी ने 5 रुपये से बनाया 1300 करोड़ रुपये का कारोबार

क्लेमेंटे का फोकस सिर्फ स्टडी पर

क्लेमेंट डेल वेचियो का सोशल मीडिया से कोई नाता नहीं है। सबसे कम उम्र के अरबपति होने के बाद भी उनका फोकस केवल अपनी पढ़ाई पर है न कि लग्जरी लाइफ पर। उनका लगाव नई टेक्नोलॉजी में रहता है और वह इसी फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल दूसरे कम उम्र के अरबपति (List of Youngest billionaire)

Youngest billionaire in the world

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ कोरिया के 19 वर्षीय किम जंग-यूं हैं जिनकी कुल संपति 1.7 बिलियन डॉलर है, जिनके पिता की 2022 में मृत्यु हो गई और उन्हें ये संपति दक्षिण कोरियाई ऑनलाइन गेमिंग दिग्गज नेक्सॉन विरासत में मिली। वहीं, उनकी 21 वर्षीय बहन किम जंग-मिन की संपत्ति भी 1.7 बिलियन डॉलर है जो इस लिस्ट में पाचवें नंबर पर है। तीसरे नंबर जर्मनी के 20 वर्षीय केविन डेविड लेहमन है जिनके पास 2.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति। चौथे नंबर पर क्लेमेंट का बड़ा भाई 21 साल का लुका डेल वेचियो है जिसकी कुल संपति 3.5 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: 21 साल की अनुष्का सेन करोड़ो की मालकिन और लग्ज़री कार की हैं शौक़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *