Weight Loss Healthy DishWeight Loss Healthy Dish

वजन कम करने के लिए आपको संतुलित डाइट लेना बहुत जरुरी हैं। सुबह का नाश्ता या डिनर न करने के बजाय, हेल्दी ऑप्शन्स वाली डाइट को चुनना ज्यादा सही है। जिससे शरीर को सही न्यूट्रिशन भी मिले और वजन भी न बढ़ें।

Weight Loss Healthy Dish
Weight Loss Healthy Dish

Weight Loss Healthy Dish in Breakfast/Dinner

वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यदि आप अपने खाने में प्रोटीन, विटामिन्स, फाइबर, और अन्य न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) की सही मात्रा लेते हैं और अनहेल्दी वसा से बच सकते हैं, तो आपका वजन कम हो सकता है और साथ ही आप कई अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। मेटाबोलिज्म की मंद होने, अनावश्यक चीजें खान, और शारीरिक व्यायाम न करना वजन बढ़ने के प्रमुख कारण हो सकते हैं।

वजन घटाने के लिए रात का भोजन हल्का होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको भूखे रहना। डिनर में पोषण से भरपूर भोजन करें और कैलोरी वाली चीजों को इसमें शामिल करें। हम यहां आपको एक ऐसे भोजन के बारे में जानकारी दें रहे हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है।

Weight Loss के लिए खाएं ये हेल्दी चीजें

  • हंग कर्ड, जिसे दही के रूप में जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण प्रोटीन स्रोत होता है और यह आपके शरीर के लिए कई फायदे प्रदान करता है। हंग कर्ड प्रोबायोटिक होता है, जो आपके पाचन तंत्र में हेल्दी बैक्टीरिया की वृद्धि करता है।
  • इस डिश में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे आपके शरीर को महत्वपूर्ण फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन्स की सही मात्रा मिलती है, जो आपके वजन को कम करने के लिए बहुत जरुरी हैं।
  • गाजर (Carrot) में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिश होता है, जो वजन कम करने में सहायक है।
  • खीरा (Cucumber) कब्ज से लड़ने में मदद करता है, आपके वजन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है।
  • मूंगफली (Peanut) और काजू (cashew) हेल्दी फैट्स के स्रोत होते हैं, और ये आपके शरीर के लिए आयरन के भी अच्छे स्रोत हैं।
  • करी पत्ता (Curry leaves) पाचन को सुधारने में मदद करता है और वजन कम करने में भी अच्छा माना गया है।
  • आप इसमें अनारदाना (pomegranate seeds), उबली हुई लौकी (bottle gourd) और चुकंदर (beetroot) भी शामिल कर सकते हैं, जो स्वस्थ पाचन और वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
  • चिया सीड्स ओमेगा-3 फैट्स के स्रोत होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी हैं, जो आपके वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
Weight Loss Healthy Dish
Weight Loss Healthy Dish

यह भी पढ़ें : Healthy Relationship बनाने के कुछ ख़ास टिप्स

Weight Loss की हेल्दी डिश

आप एक हेल्दी डिश तैयार करने के लिए निम्न जानकारी का सहारा ले सकते हैं। 

  1. हंग कर्ड – 1 बड़ा कप                                                           6. काला नमक और काली मिर्च 1 चुटकी
  2. घिसी हुई गाजर – 1/4 कप                                                     7. करी पत्ता 4 से 5
  3. घिसा हुआ खीरा – 1/4 कप                                                    8. जीरा – 1 चम्मच
  4. भीगे हुए चिया सीड्स – 1 चम्मच                                             9. राई – 1/2 चम्मच
  5. भुने हुए काजू और मूंगफली 1-1 चम्मच                                  10. घी – 1 चम्मच

हेल्दी डिश बनाने की विधि:

एक प्याले में दही लें, इसमें विभिन्न तरह की ताजा सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, उबली हुई लौकी और चुकंदर, और अनारदाना मिक्स करें। अब एक कड़ाही लें और इसमें घी को गर्म करें, घी गर्म होने पर इसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालें। चाहे तो आप काली मिर्च कि जगह लाल मिर्च भी ले सकते हैं, अब इसमें स्वादानुसार काला नमक (Black Salt) डालें। इस डिश को अब थोडा ठंडा होने दें और ऊपर से चिया सीड्स डालें। स्वादिष्ट स्वस्थ आहार का आनंद लें।

Weight Loss Healthy Dish
Weight Loss Healthy Dish

यह हेल्दी डिश आपके वजन को कम करने के साथ-साथ आपकी हेल्थ को भी स्वस्थ बनाये रखने का काम करती है।

यह भी पढ़ें : koffee with karan season 8: Sara Ali Khan ने कहा इसे ‘डेट’ कर रहे है शुभमन गिल

यह भी पढ़ें : Dunki Drop 1 Teaser – विक्की कौशल ने शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में दर्शकों को किया सरप्राइज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *