Top 5 Places For Honeymoon In December In India

Top 5 Honeymoon Places In December

Top 5 Places For Honeymoon In December In India: भारत में दिसंबर महीने का अपना अलग ही अंदाज है, भारत के एक कोने में सर्दी तो दूसरे कोने में गर्मी का एहसास होता है। सर्दी का असली मज़ा तो खासकर उत्तरी भारत में ही है। अगर आप भी दिसंबर महीने में एक अच्छे हनीमून वाला स्थान देख रहे हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए हैं। भारत में ऐसे कई स्थान हैं जहाँ दिसंबर के महीने में तेज सर्दी तो कही सर्द मौसम में भी गर्माहट का अनुभव होता  हैं। इस ब्लॉग में हमने भारत के उन शीर्ष पांच स्थानों को सूचीबद्ध किया है, जो दिसंबर माह की यादों का बसंत के मौसम की तरह हमेशा ताजा रखेगा। इस ब्लॉग में हम कुछ लोकप्रिय स्थानों के बारे में जानेंगे, जहां आप दिसंबर महीने में अपने हमसफ़र के साथ जा सकते हैं।

Top 5 Places For Honeymoon In December In India

औली (उत्तराखंड)

उत्तराखंड के चमोली जिले में ‘औली’ समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक हिल स्टेशन है। औली दिसंबर में नव-विवाहित जोड़ों के घूमने के लिए उत्तराखंड के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। दिसंबर के महीने में यहाँ पर अच्छी बर्फ़बारी (Snowfall) देखने को मिल जाता है। चारों ओर शानदार दृश्यों के साथ-साथ, आप यहाँ स्कीइंग कर सकते हैं जो औली का एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है। औली में शंकुधारी पेड़ और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। नंदा देवी और नर पर्वत यहाँ के मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं जिन्हें आपको औली में जरूर देखना चाहिए। शादीशुदा नव जोड़ों के हनीमून के लिए यह एक बेहतरीन हनीमून स्थान है। 

Top 5 Places For Honeymoon In December in India
Top 5 Places For Honeymoon In December In India: Auli

औली में घुमने की सबसे अच्छी जगह:
औली झील
त्रिशूल शिखर
नीलकंठ
जोशीमठ
नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान

हनीमून कपल्स के लिए एक्टिविटी:
स्कीइंग
रोपवे की सवारी
घोड़े की सवारी
ट्रैकिंग
फॉरस्ट कैम्पिंग

शिलांग (मेघालय)

हिमालय की गोद में उत्तर-पूर्वी में स्थित ‘शिलांग’ करिश्माई हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे  स्कॉटलैंड ऑफ़ द ईस्ट  (पूर्व का स्कॉटलैंड) के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ क्रिस्टल जैसी साफ़-सुथरी झीलें और कई झरने देखने को मिल जाते हैं। ओस और धुंध भरी पहाड़ियाँ और गिरते झरने इस  शहर की अलौकिकता को दर्शाते हैं जो कपल्स के लिए एक बेहतरीन स्थानों में से एक है।

Top 5 Places For Honeymoon In December in India
Top 5 Places For Honeymoon In December In India: Shillong

शिलांग में घुमने की सबसे अच्छी जगह:
उमियाम झील
लेडी हैदरी पार्क
एलीफैंट फाल्स
उमियाम झील

हनीमून कपल्स के लिए एक्टिविटी:
नौका विहार
ट्रैकिंग
राफ्टिंग
कायाकिंग
मछली पकड़ना
तैराकी

यह भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: 21 साल की अनुष्का सेन करोड़ो की मालकिन और लग्ज़री कार की हैं शौक़ीन

मनाली (हिमाचल प्रदेश)

हिमालय की गोद में बसा हुआ मनाली शहर पूरे साल घूमने लायक जगह है, लेकिन हनीमून के लिए दिसंबर महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़ और ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ सर्दियों में हनीमून मनाने वालों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहाँ घाटी के बीचों-बीच घुमावदार ब्यास नदी और हवा में गिरती हुई बर्फ हनीमून आने वाले कपल्स को एक सुखद एहसास से भर देती है। नवविवाहित जोड़े घास के मैदानों और पानी की सफेद धाराओं के किनारे हमसफ़र का हाथ थामें चलना जन्नत जैसा एहसास कराता हैं। मनाली में आपके हनीमून डेस्टिनेशन का प्लान आपके शादी-शुदा जीवन की शुरुआत करने का एक सही फैसला हो सकता है। 

Top 5 Places For Honeymoon In December In India
Top 5 Places For Honeymoon In December In India: Manali

मनाली में घुमने की सबसे अच्छी जगह:
हिडिम्बा देवी मंदिर
सोलंग घाटी
मानिकरण साहिब
रोहतांग पास
नग्गर कैसल
जोगिनी वॉटरफॉल
मॉल रोड

कपल्स के लिए एक्टिविटी:
पैराग्लाइडिंग
कैंपिंग
ट्रैकिंग
रिवर राफ्टिंग
साइकिलिंग

मुन्नार (केरल)

केरल के पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार को भगवान का अपना देश भी कहा जाता है, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती से आप इतने मंत्रमुग्ध होंगें की आप स्वयं यहाँ से जाना नहीं चाहेंगे। मुन्नार चाय के बागानों और हरे-भरे जंगलों के अंतहीन विस्तार के साथ-साथ नीलकुरिंजी और नीलगिरि तहर जैसे जानवरों की लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है। मुन्नार के पास इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान यहाँ की शोभा में चार चाँद लगाता ह, दक्षिण में स्थित अन्नामलई की पहाड़ी स्थित है।

खूबसूरत पहाड़ियों के बीच अतुक्कड़ नाम का एक प्राचीन झरना है। चाय के बागानों से लेकर यहाँ के शानदार रिसॉर्ट्स नए जोड़ों को बहुत रास आते हैं। फोटोप्वाइंट मुन्नार में चमचमाती धारा और शांत जंगलों से भरा एक शानदार  स्थान है और तस्वीरें लेने की सबसे अच्छी जगह है। मुन्नार एक ऐसा स्थान है जहाँ दिन में गर्मी तो रात को सर्दी का एहसास होता है, ऐसी जगह शादी-शुदा जोड़े के हनीमून का दक्षिण भारत में सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है।

Top 5 Places For Honeymoon In December In India
Top 5 Places For Honeymoon In December In India: Munnar

मुन्नार में घुमने की सबसे अच्छी जगह:
चाय के बागान
रोज गार्डन
मट्टुपेट्टी इंडो-स्विस फार्म
मट्टुपेट्टी बांध
इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान
कुंडला झील
इको पॉइंट
कार्मेलगिरी एलीफैंट पार्क
चिन्नार वाइल्डलाइफ सेंचुरी

कपल्स के लिए एक्टिविटी:
ट्रैकिंग
कैंपिंग
बाइकर राइडिंग
बोटिंग


उदयपुर (राजस्थान)

‘झीलों के शहर’ उदयपुर जिसे पूर्व का वेनिश भी कहा जाता है, यहाँ अरावली की पहाड़ियों कई चमचमाती झीले इस शहर ने बसा रखी हैं। इस शहर में आप शाही शादी करने से लेकर शादी के हनीमून तक के शानदार पलों को अपने जीवन में जोड़ सकते हैं। उदयपुर शहर को दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है, तभी यहाँ पर बड़े-बड़े लोग शादी करने को लेकर तरसते हैं। वास्तुकला के कलाकरी और शांत झीलें आपको इस शहर से प्यार करने पर मजबूर कर देंगी। यहाँ की खूबसूरती नव-विवाहित जोड़ो के हनीमून रोमांस में अविस्मरणीय यादों का एल्बम बना देगी। इस जगह की खूबसूरती की तुलना किसी भारत के किसी भी अन्य शहर से नहीं की जा सकती। राजस्थान के राजपुताना स्थानों का भंडार  इस शहर में आपको देखने को जगह-जगह मिल जाएगा।

Top 5 Places For Honeymoon In December in India
Top 5 Places For Honeymoon In December In India: Udaipur

उदयपुर में घुमने की सबसे अच्छी जगह:
सिटी पैलेस
उदयपुर पैलेस
पिछोला झील
फ़तेह सागर झील
फ़तेह सागर झील
नेहरू उद्यान
बागोर की हवेली
सहेलियों की बाड़ी
जग मंदिर
सज्जनगढ़ महल

कपल्स के लिए एक्टिविटी:
बोटिंग
रात में शहर घूमना
फ़तेह प्रकाश पैलेस से मनमोहक सूर्यास्त
मानेक चौक पर लाइट एंड साउंड शो
गुलाब बाग़ की सैर

यह भी पढ़ें: Siddharth Nigam Net Worth: 23 साल के सिद्धार्थ की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान!

यह भी पढ़ें: Disha Patani के व्हाइट ड्रेस लुक्स को देख मदहोश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाईं आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *