Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix: एनिमेशन आधारित फिल्मों ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। एनिमे शब्द का मतलब जापानी कार्टून या एनिमेशन से है। आजकल, एनीमे से संबंधित कंटेंट को ऑनलाइन खूब सर्च किया जा रहा है। बीते कुछ सालों से भारतीय प्रशंसकों के बीच भी एनीमे की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिसका वो आनन्द ले रहे हैं और इसका श्रेय नेटफ्लिक्स जैसे अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को जाता है। यहां, आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध टॉप 5 हिंदी एनीमे फिल्म के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आपको देखना चाहिए।

  1. ‘Spirited Away’ 

 

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix: यह एनीमे एक 10 साल की लड़की चिहिरो ओगिनो (हिरागी) की कहानी है जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ एक एक रोमांचक यात्रा पर निकलती है, जो एक रहस्यमयी पार्क में पहुँच जाते है। चिहिरो को खुद की और अपने माता-पिता की रक्षा करनी होती है क्योंकि उसका सामना आत्माओं, विभिन्न प्राणियों और एक शक्तिशाली जादूगरनी से होता है जो उसे मानव दुनिया में जाने से रोकना चाहती है। यह शक्तिशाली जादूगरनी अपने विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को जानवर में बदलने की क्षमता रखती है। इसकी कहानी रोमांच और जादू का एक मिश्रण है। कहानी के बारे में आगे जानने के लिए इसे आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं।

यह भी देखें: Top 10 Hindi Web Series On OTT in 2023: Google पर साल 2023 में सबसे अधिक चर्चा में रही हिंदी वेब सीरीज

  1. ‘Princess Mononke’

 

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix: इस मनोरंजक स्काई-फाई एनीमे सीरिज की कहानी एक राजकुमार के इर्द-गिर्द घूमती है जो भूलवश एक खतरनाक अभिशाप से पीड़ित हो जाता है। इलाज खोजने का संकल्प लेकर, वह एक यात्रा पर निकलता है जहाँ उसे वन प्राणियों और एक शहर के खनन के बीच चल रहे संघर्ष का सामना करना पड़ता है। अब, वह खुद को एक ऐसे चौराहे पर पाता है जहाँ उसे एक पक्ष को चुनने, लड़ाई की चुनौतियों से निपटने, और साथ ही उस अभिशाप से मुक्ति पाने के साधन की खोज करनी होती है और वो अपनी जिंदगी की इस कश्मकश से निकलने की सोचता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं।

  1. ‘Ponyo’

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix: इस मूवी का एनीमे ‘सोसुके’ नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बोतल में फंसी सुनहरी मछली को बचाता है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि यह सुनहरी मछली कोई साधारण मछली नहीं है, वह एक जादूगर की बेटी होती है। अपने पिता की जादुई शक्तियों के कारण वह मछली और एक सुंदर युवती का रूप धारण कर सकती है और इसी दौरान उसे ‘सोसुके’ से प्यार हो जाता है। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं।

  1. ‘My Neighbour Totoro’

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix: ‘हयाओ मियाज़ाकी’ द्वारा लिखी गई है, यह कॉमेडी से भरपूर एनीमे है जिसमें दो जवान लड़कियों के बारे मी बताया गया है, जो अपनी बीमार मां की अच्छी देखभाल के किसी दूसरे घर में शिफ्ट होती हैं। उनके नए घर के चारों ओर खूब बड़ा जंगल है जो कई आकर्षक वन आत्माओं का घर है। इस मनोरम एनीमे में, दोनों बहनें अपने नए रहस्यमयी दोस्तों के साथ नए रिश्ते बनाती हैं। इन रहस्यमयी दोस्तों के बारे में अधिक जानने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर इस एनीमे को हिंदी में देख सकते हैं।

  1. ‘The Dragon Prince’

Top 5 Hindi Dubbed Anime Movies On Netflix: 2018 में रिलीज़ हुई, ‘द ड्रैगन प्रिंस’ एक एनिमेटेड फंतासी (काल्पनिक दुनिया में लिखी गई कहानी या साहित्य) सीरीज है जो तीन युवा नायकों पर केंद्रित है जो अपने क्षेत्र में सद्भाव (समानता) लाने के मिशन पर हैं। उनकी खोज में ड्रैगन प्रिंस की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना शामिल है। यह एक रहस्यमय घटना है जो मनुष्यों और जीवों के बीच की दूरियों को ख़त्म करने में सक्षम है। अपनी पूरी यात्रा के दौरान उन तीनों नायकों का सामना अनेक प्रकार के पात्रों से होता है जिनमें कुछ परोपकारी तो कुछ गलत इरादे वाले होते हैं। यात्रा के दौरान उन्हें अनेक कष्टों और मुसीबतों से भरे परिदृश्य में भ्रमण करते हुए गुजरना पड़ता है। अपने दिलचस्प एक्शन सीन, चरित्र का चित्रण और आपसी संबंधों की पहचान को बारीकी से दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर आप इसे हिंदी में देख सकते हैं।

यह भी देखें: Top 5 OTT Release In November: ओटीटी पर इन शानदार वेब सीरीज और फ़िल्म ने मचाया धमाल

Disclaimer : यहाँ आपको इंटरनेट से प्राप्त जानकारी साझा की जा रही है, आप उपरोक्त जानकारी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।नकारी साझा की जा रही है, आप उपरोक्त जानकारी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *