Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts

इंस्टाग्राम ने 2023 के टॉप 10 कमाई करने वाले लोगों की एक लिस्ट इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग ऐप Hopperhq द्वारा जारी की है। Hopperhq उन इंस्टाग्राम यूजर्स के बारे में पता करता है जो सबसे अधिक पैसा कमाते हैं, यह हॉपर मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े हैं।

यहां, 2023 में उन टॉप 10 लोगों की सूची जारी की जा रही है जिन्होंने इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक पैसा कमाया है:

10. Justin Bieber (जस्टिन बीबर)

जस्टिन बीबर नंबर 10 पर आने वाले वो सेलिब्रिटी है जिन्होंने साल 2023 में अपने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट डालने के करीब 14.5 करोड़ रुपये (1,763,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इन्होंने अपनी गायिकी से युवाओं को अपनी ओर खींच रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिन बीबर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 292 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

9. Khloe Kardashian (ख्लोए कार्दशियन)

ख्लोए एलेक्जेंड्रा कार्दशियन एक अमेरिकी मीडिया हस्ती, सोशलाइट और मॉडल हैं। ये Kim Kardashian की  बहन है, दोनों बहनें सोशल मीडिया और बड़े पर्दों पर काफ़ी दिखाई देती है। साल 2023 में ख्लोए कार्दशियन ने Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट डालने के करीब 15.4 करोड़ रुपये (1,866,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 311 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023 (2)

8. Beyonce Knowles  (बियॉन्से नॉलेस)

बियॉन्से नॉलेस एक अमेरिकी गायिका एवं अभिनेत्री है2023 में बियॉन्से नॉलेस ने Instagram पर एक पोस्ट डालने पर करीब 15.6 करोड़ रुपये (1,889,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 318  मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि इन्होंने केवल एक ही व्यक्ति को फॉलोबैक कर रखा है।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

यह भी पढ़ें: Top 10 Indian Business Influencers On LinkedIn (लिंक्डइन पर शीर्ष 10 भारतीय बिजनेस करने वाले प्रभावशाली व्यक्ति) – Part 1


7. Kim Kardashian (किम कार्दशियन)

किम कार्दशियन एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल हैं। Kim Kardashian ने अभिनय के तौर पर अपने करियर की शुरुआत बियोंड द ब्रेक नामक टीवी सीरिज में मिला। इन्होनें साल 2023 में Instagram अकाउंट पर एक पोस्ट डालने पर लगभग 18 करोड़ रुपये (2,176,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 364  मिलियन के आस-पास फॉलोअर्स हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023 (3)

 

6. Ariana Grande (एरियाना ग्रांडे)

एरियाना एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैं। इन्हें सिंगिंग की दुनिया में  ग्रैमी और ब्रिट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है साल 2023 में Instagram अकाउंट से एक पोस्ट डालने के लगभग 18.7 करोड़ रुपये (2,264,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 380 मिलियन के आस-पास फॉलोअर्स हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023 (4)

5. Dwayne Johnson/the rock (ड्वेन जॉनसन/द रॉक)

ड्वेन जॉनसन एक अमरीकी फ़िल्म अभिनेता के साथ-साथ WWE के चैंपियन भी हैं। इस साल 2023 में Instagram से एक पोस्ट साझा करने के इन्होंने लगभग 19.2 करोड़ रुपये (2,326,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 392 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा ये टिक-टोक, ट्विटर और यूट्यूब पर खूब वायरल रहे हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

4. Kylie Jenner (काइली जेनर)

काइली क्रिस्टन जेनर एक अमेरिकी व्यवसायी, सोशलाइट और मीडिया महिला हैं। टीवी के साथ इन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा और काइली कॉस्मेटिक्स के नाम से खुद का एक ब्रांड बनाया। साल 2023 में Instagram अकाउंट से एक पोस्ट डालने के लगभग 19.7 करोड़ रुपये (2,386,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 398 मिलियन के फॉलोअर्स हैं और ये इस पर काफ़ी एक्टिव भी रहती हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

3. Selena Gomez (सेलेना गोमेज़)

सेलेना गोमेज़ इस लिस्ट में नंबर 3 पर हैं, यह एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैं। इन्हें सिंगिंग ग्रैमी पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। Hopperhq के आंकड़ों से, साल 2023 में Instagram अकाउंट से एक पोस्ट डालने के इन्होनें लगभग 21 करोड़ रुपये (2,558,000 अमेरिकी डॉलर) कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 430 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

 

2. Lionel Messi (लियोनेल मेस्सी)

लियोनेल मेस्सी इस लिस्ट में नंबर 2 पर हैं जो अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं21 साल की उम्र में ही कई बैलन डी’ऑर और FIFA में वर्ष का विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी का ख़िताब हासिल किया साल 2023 में Instagram से एक पोस्ट शेयर करने के लगभग 21 करोड़ रुपये (2,597,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक कमाएं हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 492 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

1. Cristiano Ronaldo (क्रिस्टियानो रोनाल्डो)

Hopperhq की 2023 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक पैसा पाने वाले व्यक्ति हैं। यह फुटबाल के खेल में दुनिया के सबसे महान खिलाडी माने जाते हैं। इन्होनें चार यूरोपीय गोल्डन शूज़ जीते हैं, जो एक यूरोपीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। साल 2023 में Instagram से एक पोस्ट पर लगभग 26 करोड़ रुपये (3,234,000 अमेरिकी डॉलर) मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 612 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Top 10 Highest-Earning Instagram Accounts in 2023

यह भी पढ़ें: Success Story : काकाजी ने 5 रुपये से बनाया 1300 करोड़ रुपये का कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *