बाप रे! Redmi 13C 5G इतना सस्ता

Redmi 13C 5G लॉन्च

Redmi 13C 5G: Redmi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह भारत में अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi 13C 5G को 6 दिसंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी, 10,000 रुपये के आस-पास वाले Redmi 13C 5G को  भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Redmi 13C 5G, अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 12C की तरह ही भारत में शुरुआत करने वाला है।

Redmi 13C का 4G वैरिएंट पहले से ही चुनिंदा वैश्विक बाजारों में उपलब्ध है। कंपनी ने Redmi 13C को इस साल की शुरुआत में नाइजीरिया में शुरुआत किया और अब इसका 5G वैरिएंट 6 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने की जानकरी एक सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा आम जनता को दी है। Redmi ने पोस्ट में बताया कि Redmi 13C एक 5G फोन होने वाला है, यह कंपनी की ‘C’ सीरीज में 5G सपोर्ट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा।

हालांकि, खबर आईं है कि भारत में लॉन्च होने वाले इस मॉडल में MediaTek Helio G85 के स्थान पर अधिक पावरफुल Helio G99 चिप के साथ अपग्रेड कर सकता है जो 50 MP का प्राइमरी कैमरा के साथ नज़र आने वाला है। Redmi 13C 5G में कलर के विकल्प में स्टारडस्ट ब्लैक और स्टार शाइन ग्रीन देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:  Redmi Note 13 Pro 5G Launch Soon In India: 4G और 5G सेग्मेंट का सस्ता स्मार्टफोन देगा टक्कर

यह भी पढ़ें: Honor 100 Series Launch in China: Honor 100, Honor 100 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन, जानें RF chip के बारे में

Redmi 13C 5G Specification

स्पेसिफिकेशन के बात करे तो यह Redmi 13C 4G में आने वाले फ़ीचर्स जैसे 6.74-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 90 Hz की रिफ्रेश रेट, 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 450 निट्स की ब्राइटनेस के साथ नज़र आ सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 या फिर Helio G99 का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट- 4GB रैम/128GB स्टोरेज, 6GB रैम/128GB स्टोरेज और 8GB रैम/256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध करवाएगी।

 

Redmi 13C 5G Camera

इसमें पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें  f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर आने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP फ्रंट कैमरा आने की संभावना है।

Redmi 13C 5G Battery/Charger

Redmi 13C 5G

इसमें आपको साल 2023 की शुरुआत में नाइजीरिया में लॉन्च होंने वाले Redmi 13C के समान ही Android 13 आधारित Xiaomi के एंड्रॉइड स्किन MIUI 14 सॉफ़्टवेयर देखने को मिल सकता है। इसे पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी है जो USB Type-C वाले 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Redmi 13C 5G Price

Redmi 13C 5G की कीमत का अंदाजा Redmi 13C 4G के फोन के आधार पर लगाया जा सकता है। Redmi 13C का 4GB रैम वाला स्मार्टफोन लगभग 10,000 रुपये से शुरू होना चाहिए, जबकि 8GB रैम वाला स्मार्टफोन लगभग 11,000 रुपये  से शुरू होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Realme GT Neo 6 का 240W वाला पॉवर फुल चार्जर, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ जल्द दस्तक, जानें कितना धांसू होगा ये फ़ोन

Disclaimer : यहाँ आपको इंटरनेट से प्राप्त जानकरी साझा की जा रही है, आप उपरोक्त जानकरी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *