Main Atal HoonMain Atal Hoon: Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं आज 19 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, आइए इसके बारें में और अधिक जानें।

Main Atal Hoon सिनेमाघरों में हुई रिलीज

Main Atal Hoon Review: फिल्म ‘मैं अटल हूं’ एक ऐसे महत्वपूर्ण दृश्य से शुरू होती है जिसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने मंत्रियों के साथ पाकिस्तान के युद्ध छेड़े जाने पर चर्चा करते हुए दिखाएं जाते हैं। एक आदर्शवादी नेता के रूप में वह अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने में विश्वास रखते हैं। वह देश के एक आदर्श कार्यकर्त्ता के रूप में हमेशा अपने देश को पहले रखते हैं, वह अपने देश के दुश्मन से लोहा लेने को तैयार रहते है, और वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

फिल्म की ख़ास बात यह है कि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक यात्रा का शुरुआत से लेकर अंत तक का स्पष्ट चित्रण दर्शाया गया है। फिल्म के बीच-बीच में फ्लैशबैक दृश्यों के जरिए उनके बचपन के दिनों को दिखाया जाता है, और उन्हें ताज महल में कविता बोलते दिखाया जाता हैं। कुछ समय बाद उस बच्चे को बड़ा होते हुए दिखाते है और देश के प्रति लगाव भी दृश्यों के माध्यम से दिखाया जाता है।

भारत में अंग्रेजी हुकूमत के समय, एक दिन बचपन में अटल को एक ईमारत में चोरी-छिपे से चढ़ते हुए उस पर लगे इंग्लैंड के झंडे को हटाकर भारत का झंडा लगाते हुए दिखाया जाता है। राष्ट्रीय सेवा संघ या आरएसएस में शामिल होकर वह देश में कई बड़े बदलाव करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Nayanthara’s ‘Annapoorani’ controversy: भगवान राम को मांसाहारी दिखाना पड़ा महंगा, नेटफ्लिक्स ने फिल्म को हटाया, नयनतारा के खिलाफ़ केस दर्ज

Main Atal Hoon: रिव्यू

Main Atal Hoon

Main Atal Hoon Review: अभिनेता ‘पंकज त्रिपाठी’ ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बारीकियों को बड़े ही प्रभावी ढंग से निभाया है, उनके जीवन को पूरी फिल्म में बहुत ही स्पष्ट तरीके से दिखाया गया है। हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट को थोड़ा और प्रभावशाली तरीके से दिखाया जा सकता था। अटल जी से जुड़े कई ऐसे डायलॉग हैं जिन्हें समझने में थोड़ी मुश्किल होती है।

फिल्म के पहले हाफ में 1953 में कश्मीर पर हमला, 1962 का भारत-चीन युद्ध, 1963 की भारत-पाकिस्तान से लड़ाई और 1975 में इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगी इमरजेंसी के सीन को दिखाया गया और उस दौरान दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के अनुभव का चित्रण भी किया गया है। इन दृश्यों की वजह से फिल्म थोड़ी धीमी तो लगी लेकिन इन महत्वपूर्ण दृश्यों को दिखाना भी निर्देशक ‘रवि जाधव’ ने जरुरी समझा होगा। 

दूसरे हाफ में अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीति में कदम रखने के बाद उनके बड़े कारनामों का दिखाया जैसे राजस्थान के पोखरण टेस्ट के बाद न्यूक्लियर पावर बनना, 1999 में दिल्ली से पाकिस्तान की बस सेवा और भारत-पाकिस्तान कारगिल वॉर जैसी बड़ी घटनाओं को दर्शाया गया है। निर्देशक ‘रवि जाधव’ ने 2 घंटे 19 मिनट में सब दिखाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म का सबसे अच्छा दृश्य रामलीला मैदान में जब पंकज त्रिपाठी, अटल बिहारी के रूप में बारिश के बीच स्पीच दे रहे होते हैं।

यह भी पढ़ें: Telugu Film Hanuman Box Office Collection

पंकज त्रिपाठी की भूमिका

Main Atal Hoon Review: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस रही है, जब भी वह स्क्रीन पर आते हैं यकीन मानिए आप अपनी पलकें तक नहीं झपका पाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने ना सिर्फ प्रधानमंत्री अटल  बिहारी का लुक बल्कि उनके बोलने का अंदाज भी बड़े शानदार तरीके से निभाया। कभी-कभी तो आपको लगेगा रियल में अटल बिहारी स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। 

फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष शर्मा, राजा रमेशकुमार, प्रमोद पाठक, गौरी सुखटणकर भी हैं। पीयूष मिश्रा ने अटल बिहारी के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका किरदार सीमित समय के लिए ही सही लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया है। राजा रामेशकुमार ने लाल कृष्ण अडवाणी और गौरी सुखटणकर ने सुष्मा स्वराज के रूप में शानदार भूमिका निभाई है।

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पूरा श्रेय अभिनेता पंकज त्रिपाठी को जाता है जिन्होंने अपने अभिनय से अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का चित्रण दर्शाया है।

यह भी पढ़ें: Indian Police Force सीरिज का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, OTT पर एक्शन अवतार में नज़र आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

आज के इस लेख में आपको Main Atal Hoon Review: दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में छाए पंकज त्रिपाठी, प्रधानमंत्री के किरदार में दिखा दम के बारे में जानकारी दी गई है। उम्मीद है आपको फिल्म से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें। Trending Khbar से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *