Kantara 2 Teaser Out
Kantara 2 Teaser Out: 2022 कन्नड़ सुपरहिट फिल्म ‘कंतारा’ की सफ़लता के बाद एक्टर ऋषभ शेट्टी एक्टिंग और डायरेक्शन कर फिल्म जगत में इतिहास रच दिया था। हाल ही में फिल्म ‘कांतारा 2’ का टीज़र रिलीज़ किया गया है, जिसके पहले लुक को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ‘कंतारा’ के कन्नड़ भाषा में ब्लॉकबस्टर होने के बाद फिल्म को पूरे देश में कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया था जिसने संपूर्ण भारत में ‘‘कंतारा’ नाम की लहर चला दी थी। अब इसका सिक्वल ‘कंतारा 2’ के पहले लुक को देख दर्शकों के मन में इस फिल्म के बारे में उत्सुकता बढ़ गई है।
Kantara A Legend Chapter-1 फर्स्ट-लुक
Kantara 2 Teaser Out: ‘कंतारा ए लीजेंड चैप्टर-1’ के फर्स्ट लुक में ऋषभ शेट्टी खून से लथपथ दिखाई दिए। हाथ में त्रिशूल और फरसा देख लग रहा था कि वो किसी से युद्ध करने की तैयारी में है। टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंतारा के सिक्वल से लोगों के भी बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। लोगों ने टीजर को देख ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा,”दैवीय धरती में कदम रखते हुए।” ‘कंतारा ए लीजेंड चैप्टर-1′ के टीजर की शुरुआत में पहले वाली ‘कंतारा’ के कुछ सीन दिखाए और उन्हीं डरावनी आवाजों के साथ टीजर की शुरुआत हुई।
यह भी देखें: Top 5 OTT Release In November: ओटीटी पर इन शानदार वेब सीरीज और फ़िल्म ने मचाया धमाल
Kantara 2 Teaser Out: टीजर की शुरुआत इन शब्दों के साथ होती है, “रोशनी…. रोशनी में सब कुछ दिख सकता है, लेकिन यह केवल प्रकाश नहीं है। वह प्रकाश जो अतीत और भविष्य को प्रकाशित करता है। क्या यह दिखाई दे रहा है?” जो दर्शाता है कि फिल्म में अतीत और भविष्य के पन्नों को उजागर किया जाएगा।
कांतारा ने 400 करोड़ से अधिक रुपये कमाए थे
साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा जो महज 16 करोड़ में बनी थी, इस फिल्म को परदे पर दर्शकों ने इतना पसंद किया कि, फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से अधिककी कमाई की थी। ‘कांतारा’ को पहले तो सिर्फ कन्नड़ भाषा में ही रिलीज किया गया था, फिर हिंदी में रिलीज किया जो काफ़ी बड़ी हिट फिल्म रही।
Disclaimer : यहाँ आपको इंटरनेट से प्राप्त जानकरी साझा की जा रही है, आप उपरोक्त जानकरी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।