Ayurveda

According to Ayurveda: खजूर, एक बहुत ही पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो कई पोषक तत्व और ऊर्जा से भरपूर होती है। इसमें न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स, आयरन, और फाइबर होते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। खजूर का सेवन सुबह का समय अथवा दिनभर के किसी भी समय में किया जा सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से खाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि कितनी मात्रा में खाया जाएं। आज हम इस ब्लॉग में खजूर खाने की मात्रा और इनसे होने वाले फायदे के बारें में जानेंगे।

Ayurveda

प्रतिदिन कितने खजूर खाएं? (How many dates to eat daily)

According to Ayurveda: खजूर शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें आवश्यक न्यूट्रिएंट्स से होते है जिसके खाने से शरीर में आयरन की मात्रा में वृद्धि होती है। थकान और कमजोरी दूर करने के लिए भी खजूर का खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसे आप पानी में भिगोने के अलावा, दूध के साथ भी ले सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खजूर का पूरा लाभ लेने के लिए, हमें इसकी सही मात्रा का ज्ञान और इसके खाने का सही समय हमारे शरीर की प्रकृति के हिसाब से चुनना होता है।

स्वस्थ शरीर वाले व्यक्ति खजूर का सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं, लेकिन इसमें मात्रा का ध्यान रखना बड़ा ही महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 2 से 3 खजूरों का सेवन करना उचित माना जाता है। यह मात्रा उचित है ताकि आप खजूर से दिनभर की ऊर्जा प्राप्त कर सकें और इसके साथ ही आपका पाचन भी सही रहेगा। खजूर में शुगर की मात्रा भी होती है, इसलिए जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं, उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए कि आप कितनी मात्रा में खजूर खा सकते हैं।

Ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार खजूर खाने के 5 बड़े फ़ायदे (According to Ayurveda, 5 major benefits of eating dates)

  1. ऊर्जा में वृद्धि 

प्रतिदिन खजूर खाने से इसमें मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स दिनभर आपको उर्जावान बनाए रखते हैं जो आपको थकान महसूस नहीं होने देते हैं। खजूर के सेवन से दिनभर शरीर में ऊर्जा का प्रवाह इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स फ्रूटोज और ग्लूकोज की वजह से होता है। खजूर शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है।

2. मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए खजूर

अगर आप अपने मस्तिष्क को स्ट्रेस और सूजन से बचाना चाहते है तो आप खजूर का सेवन शुरू कर सकते हैं। इसके सेवन से न्यूरोडीजेनेरेटिव नामक बिमारी से बचा सकता है। न्यूरोडीजेनेरेटिव ऐसी समस्या है जिसमें आपका तंत्रिका तंत्र ख़राब हो जाता है। इससेआपके तंत्रिका तंत्र के कुछ हिस्सों, विशेषकर मस्तिष्क या पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं।

 3. हड्डी बनें मजबूत

खजूर में सेलेनियम, कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज आदि पोषक तत्व मौजूद है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ इनसे जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर करने में भी कारगार होती हैं। खजूर में आयरन और बोरोन भी पाएं जातें है जो हड्डियों के लिए लाभदायी होते है।

4. वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करते है और काफी पतले भी हैं, तो प्रतिदिन खजूर का सेवन कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इससे आप स्वयं को शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और धीरे-धीरे आपका वजन भी बढ़ने लगेगा।

5. यौन स्वास्थ्य में लाभदायक खजूर

खजूर यौन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद एमिनो एसिड यौन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। खजूर शरीर में हार्मोन और शुक्राणुओं की मात्रा को बढ़ाता है। खजूर प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

आयुर्वेद में खजूर खाने का सही समय? (Right time to eat dates in Ayurveda?)

Ayurveda

  • आयुर्वेद (Ayurveda) में खजूर को सबसे अधिक प्राणिक ऊर्जा से भरपूर माना गया है। सोते समय खजूर को रात-भर (8-10 घंटे) पानी में भिगो कर रखें। खजूर का सेवन सुबह के समय खाना उचित माना गया है। सुबह का समय शरीर की ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम होता है और खजूर इसमें मदद कर सकता है।
  • खाली पेट सुबह के समय खजूर खाने से आपको तत्परता, ऊर्जा, और स्वस्थ जीवन की भावना होती है। यह आपके दिन को सकारात्मक रूप से शुरू करने में मदद करता है और आपको ताजगी और ऊर्जा से भर देता है। इसके अलावा, यह पाचन को सुधारकर आपको दिनभर की गतिविधियों के लिए तैयार कर सकता है।
  • अगर आप दूध के साथ खजूर का सेवन करना चाहते है तो रात का समय इसके लिए बिलकुल उचित समय है।
  • आयुर्वेद में खजूर का सेवन करने का यह सही तरीका है जो आपको स्वस्थ रख सकता है और इसे आपके आहार में शामिल करने से आप एक सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं। ध्यान रखें कि सही मात्रा और सही समय में खजूर का सेवन करना आपके लिए सबसे अच्छा है, और इससे आप अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Weight Loss Healthy Dish: इस हेल्दी डिश के साथ वजन कम करें

Disclaimer : यहाँ आपको एक सलाह के तौर पर उपरोक्त जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह डाइट चार्ट आपके लिए सही है या गलत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *