Forbes List

Forbes List of Most 100 Powerful Women in 2023

Forbes List 2023 की सूची चार मुख्य मैट्रिक्स पर तैयार की गई हैं जिसमें पैसा (money), मीडिया (media), प्रभाव (impact) और प्रभाव के क्षेत्र (spheres of influence) शामिल हैं। इस लिस्ट में उन 100 शक्तिशाली महिलाओं को शामिल किया गया है जो दुनिया को परिभाषित करने वाली नीतियों, उत्पादों और राजनीतिक लड़ाइयों में भागीदार रही है। इन महिलाओं का देश के विकास में महतवपूर्ण योगदान है, भारत से उभरने वाली विविध और प्रभावशाली आवाजों को प्रदर्शित करते हुए वैश्विक मंच पर अपना नाम भी दर्ज कराया है।

हमेशा की तरह, Forbes ने 2023 की ‘विश्व की सबसे शक्तिशाली 100 महिलाओं’ की वार्षिक सूची (Forbes List of 2023) में चार भारतीय माहिलाएं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा (CEO, HCL), सोमा मंडल (CEO, SAIL) और किरण मजूमदार-शॉ (Biocon Founder) शामिल हैं, ये चार भारतीय महिलाएं वैश्विक क्षेत्र में लचीलेपन, नेतृत्व और उत्कृष्टता के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ी हैं। आइए इनके बारे में संक्षेप में जानते हैं:

निर्मला सीतारमण (32वां स्थान) 

Forbes List

साल 2023 की इस Forbes List में 32वें स्थान पर रहने वाली ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण’ ने लगातार पांचवें साल इस सूची में अपनी जगह बनाई है। निर्मला सीतारमण की पिछली चार साल की रैंकिंग की इस प्रकार हैं: साल 2022 में 36वें स्थान पर, जबकि 2021 में 37वें स्थान पर, 2020 में 41वें स्थान और 2019 में 34वें स्थान पर रही है।

64 वर्षीय भाजपा नेता निर्मला सीतारमण साल 2019 से भारत की वित्त मंत्री रही हैं। सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने राजनीति में प्रवेश करने से पहले यूके की कृषि इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ रही। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण ने 2017 से 2019 तक 28वीं रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। 

रोशनी नादर मल्होत्रा (60वां स्थान)

Forbes List

Forbes List में 2019 से लेकर 2023 तक तीसरी बार अपना स्थान बनाने वाली 42 वर्षीय ‘रोशनी नादर मल्होत्रा’ HCL Technologies की चेयरपर्सन है जो एक भारतीय अरबपति और परोपकारी हैं। इससे पहले वह 2019 में 54वें स्थान पर, 2020 में 55वें स्थान पर और साल 2023 में 60वें स्थान पर रहीं हैं। जुलाई 2020 से भारत की प्रमुख आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली प्रथम महिला के रूप में इतिहास बनाया है। साल 2019 में जारी IIFL Wealth Hurun India Rich के अनुसार, रोशनी नादर को भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में पहचाना गया जो HCL के संस्थापक शिव नादर की एकमात्र संतान है। रोशनी नादर मल्होत्रा ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA की डिग्री  हासिल की हुई है और उन्हें वन्यजीवन और संरक्षण का भी काफ़ी शौक है। 

सोमा मंडल (70वां स्थान)

Forbes List

Forbes List में 70वें स्थान को हासिल करने वाली 60 वर्षीय ‘सोमा मंडल’, भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) की वर्तमान अध्यक्ष हैं, जो जनवरी 2021 से इस सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी की प्रथम महिला अध्यक्ष बन इतिहास रचा था। साल 1984 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर सरकारी स्वामित्व वाली नेशनल एल्युमीनियम कंपनी में पदभार संभाला। लगभग 35 साल के अनुभव के साथ उद्योग जगत में, उन्होंने साल 2014 में नाल्को में मेंटल ऑफ डायरेक्टर पद से शुरुआत की और 2017 में सेल कंपनी में डायरेक्टर पद को संभाली। सुश्री मोंडल के नेतृत्व में पहले वर्ष में ही कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 120 अरब रुपये हुआ। साल 2023 के ईटीप्राइम महिला लीडरशिप अवार्ड्स में सोमा मंडल को ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ के रूप में चुना गया था। 

किरण मजूमदार-शॉ (76वां स्थान)

Forbes List

Forbes List में 76वें स्थान पर 70 वर्षीय किरण मजूमदार-शॉ एक प्रमुख भारतीय व्यवसायी, टेक्नोक्रेट और बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। साल 1978 में, वे आयरलैंड के कॉर्क के बायकॉन कैमिकल्स लिमिटेड से पहली बार जुड़ीं। उसक उसके बाद इन्होने बैंगलोर में बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना की जो एक जैव प्रौद्योगिकी है। इससे पहले किरण मजूमदार भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। साल 2014 में, विज्ञान और रसायन विज्ञान में उनके प्रमुख योगदान के लिए ‘ओथमर गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया गया। फोर्ब्स ली लिस्ट में उन्हें 2019 में भी विश्व स्तर पर 68वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप चुना गया था।

यह भी पढ़ें: Youngest IAS Officer Who Cleared UPSC: जानें होनहारों के नाम और उम्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *