EaseMyTrip#BoycottMaldives: EaseMyTrip

EaseMyTrip ने किया मालदीव का बायकाट

EaseMyTrip-Boycott Maldives: मालदीव के साथ बढ़ते विवाद को देखते हुए लोगों का मालदीव को boycott करने का ये सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ऑनलाइन टूर कंपनी EaseMyTrip ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए कंपनी अपनी फ्लाइट्स की बुकिंग को रद्द कर दिया है। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के दौरान मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणियों के कारण, मालदीव की सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत पिट्टी ने एक्स पर कहा कि हम देश के साथ खड़े हैं।

लक्षद्वीप और मालदीव इन दिनों भारत में चर्चा का मुख्य विषय बन गए हैं। मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी करने का असर अब भारी पड़ता नज़र आ रहा है। आम जनता के साथ-साथ अब भारत की नामी ट्रेवल कंपनियां भी अब अपना गुस्सा जाहिर करते हुए #BoycottMaldives का समर्थन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से देश में मालदीव का बहिष्कार किया जा रहा है।

EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी का ‘x’ पर बयान

पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा ‘अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजमाइट्रिप ने मालदीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसल कर दिया है और लक्षद्वीप घूमने जाने की अपनी कैम्पनिंग की शुरुआत कर दी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने मालदीव में अपनी छुट्टियां कैंसल करते हुए अब लक्षद्वीप की ओर रुख करेंगे। आपको बता दें कि ख़ास तौर पर नए कपल्स के लिए अपनी शादी के बाद हनीमून की पहली पसंद मालदीव रहा है और अन्य लोगों के लिए भी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

टूर कंपनी ने बताया ‘नई बुकिंग की उम्मीद अब कम’

भारतीय टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुमान के अनुसार, मालदीव के खिलाफ सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध का परिणाम अगले 2-3 सप्ताह में स्पष्ट हो जाएंगे। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति पहले से ही हवाई जहाज और होटल बुक कर चुका है, तो वह उसे कैंसल नहीं करेगा। हालांकि, उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मालदीव के लिए कोई नई बुकिंग नहीं हुई है। टूर कंपनी “मेक माई ट्रिप” के संस्थापक दीप कालरा ने बताया कि भारतीय यात्रियों ने अभी तक मालदीव में पहले से नियोजित छुट्टियों को रद्द नहीं किया है। सोशल मीडिया पर चले रहे ट्रेंड का असर आने वाले कुछ दिनों में ही साफ होगा।

यह भी पढ़ें: Maldives Government Suspends Three Ministers: पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया

यह भी पढ़ें: Sukanya Samriddhi Yojana: लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए साल से ब्याज दर में बढ़ोतरी

लक्षद्वीप के लिए लाएंगे स्पेशल ऑफर

EaseMyTrip

EaseMyTrip-#BoycottMaldives: टूर कंपनी इजमाइट्रिप की स्थापना साल 2008 में निशांत पिट्टी, प्रशांत पिट्टी और रिकांत पिट्टी ने की थी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणियों के कारण मालदीव की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ प्रशांत पिट्टी ने पोस्ट कर लिखा कि ‘उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव की तरह ही अच्छा है। हम जल्द ही लक्षद्वीप में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लाएंगे।

साल 2023 में करीब 2 लाख लोग पहुंचे मालदीव

Maldives: एक रिपोर्ट के अनुसार मालदीव भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद के कारण यात्राओं पर फर्क दिखाई देगा। आपको बता दें कि , साल 2023 में मालदीव में 17.57 लाख पर्यटकों में से सबसे अधिक 2.09 लाख पर्यटक भारतीय ही थे। हिंद महासागर में करीब 750 किमी दक्षिण में मौजूद मालदीव की आबादी 5.15 लाख है। यहां कुल 1,190 द्वीप हैं, इनमें केवल 190 ही रहने लायक हैं। सरकार को यहां से 90% आय आयातित चीजों और पर्यटन उद्योग से होती है।

यह भी पढ़ें: Captain Miller Trailer Out: दिल दहला देने वाली एक्शन फिल्म में अभिनेता ‘धनुष’ बनें ‘शैतान’

यह भी पढ़ें: Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आख़िरी बजट, घर खरीदने का सपना होगा पूरा

आज के इस लेख में आपको आगामी “#BoycottMaldives: EaseMyTrip ने सभी उड़ानों को किया रद्द“ के बारे में जानकारी दी गई है। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें। Trending Khbar से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *