Anushka Sen Net Worth

Anushka Sen की कमाई जानकार उड़ जाएंगे होश

Anushka Sen, टीवी इंडस्ट्री की यंगेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक जिन्हें आप टीवी सीरियल में जरूर देखा होगा। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं अनुष्का सेन की, जो महज 21 साल की हैं, इनका जन्म 04 अगस्त 2002 को हुआ था। अनुष्का वो एक्ट्रेस है जिन्होनें कम उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में कदम रख लिया था और छोटी उम्र में ही फिल्म जगत में अपनी जगह बना ली।

Anushka Sen Net Worth
Image Source: Instagram Page

 

Anushka Sen के करियर की शुरुआत

Anushka Sen Net Worth
Image Source: Instagram Page

सबसे पहले अनुष्का ने 2009 में ZEE TV  के धारावाहिक “यहाँ मैं घर घर खेली” के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उसके बाद मशहूर टीवी सीरियल “बालवीर” में  मेहर का किरदार निभाया था, उनकी इस भूमिका ने उन्हें इतना मशहूर बना दिया की उस उम्र के बच्चे जो तब से उन्हें पसंद करते है आज भी उनकी तारीफ़ करते मिल जाएंगे। अनुष्का ने इसके अलावा “झांसी की रानी” में मणिकर्णिका राव यानी रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका भी निभाई थी। उसके बाद अनुष्का ने 2015 में फिल्म “क्रेजी कुक्कड़ फैमिली” से अपने फिल्मी करियर में कदम रखा।

Anushka Sen की शिक्षा और उनका रिलेशनशिप

अनुष्का के माता-पिता रांची, झारखंड के रहने वाले हैं जो अनुष्का के जन्म के पहले ही मुंबई में रहने आए थे, यही से उसने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और अब कॉलेज की पढ़ाई भी मुंबई से कर रही हैं। अक्सर अनुष्का का नाम सिद्धार्थ निगम के साथ जोड़ा जाता है और कहा जाता है कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि अनुष्का को पूछे जाने पर उनका साफ़ कहना की सिद्धार्थ उनका बेस्ट फ्रेंड है।

Anushka Sen की संपति करोड़ो रुपये

फिल्मों के अलावा अनुष्का ने के कई म्यूजिक एलबम किए हैं और साथ-साथ मोडलिंग की भी शुरुआत की। एक्ट्रेस और मॉडल दोनों के रूप में ही इन्हें लोगों से खूब प्यार मिला, जिसके चलते आज वो करोड़ो रुपये की मालकिन है। इनकी कुल संपति लगभग 16 करोड़ रुपये है जो अमरीकी डॉलर में करीब 2 मिलियन होती है।

Anushka Sen Net Worth
Image Source: Instagram Page

 

एक मिडिया रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का टीवी सीरियल के एक एपिसोड की शूटिंग का 1.5 से 2.0 लाख रुपये चार्ज करती है। और रही बात सोशल मीडिया Instagram की तो वहां से भी ये हर महीने के करीब 8 से 10 लाख रुपये कमा लेती है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का काफी एक्टिव रहती है और समय-समय पर अपनी फ़ोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी क्यूट स्माइल और लुक्स के चलते इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फोल्लोविंग करीब 4 करोड़ है। 

यह भी पढ़ें: Disha Patani के व्हाइट ड्रेस लुक्स को देख मदहोश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाईं आग

यह भी पढ़ें: David Beckham का भारतीय सफर: Shah Rukh Khan और Sonam Kapoor के साथ डिनर नाईट

Anushka Sen के आउटफिट्स 

बात अगर आउटफिट्स की है तो अनुष्का चाहे ट्रेडिशनल ड्रेस पहने या वेस्टर्न ड्रेस, लगेंगी तो वो बेहद खूबसूरत ही। जी हाँ! अनुष्का को दोनों तरह के आउटफिट्स ही ज्यादा पसंद हैं, वो अक्सर सूट और साड़ी में भी अपनी फ़ोटो शेयर करती हैं। हालंकि मॉडलिंग के तौर पर उनसे ज्यादा वेस्टर्न ड्रेस का ही प्रमोशन कराया जाता है। अनुष्का के पास वेस्टर्न ड्रेस और जूतों का काफ़ी बड़ा कलेक्शन है।

Image Source: Instagram Page


वह विभिन्न ब्रांड और प्रोडक्ट के विज्ञापन के लिए भी इंस्टाग्राम का उपयोग करती है और अनुष्का ने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है। जैसे:
Puma, Orient, Samsung, Lakme आदि। 

दिवाली के इस पर्व पर उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो सूट पहने बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CzynZGSNqA3/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

अनुष्का के पास बीएमडब्ल्यू 330आई एम स्पोर्ट्स मॉडल है जिसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये हैं, उनका कहना है कि ये तो बस अभी शुरुआत है आने वाले दिनों में मेरे पास इससे चार गुनी महंगी गाड़ी भी होगी

Anushka Sen
Image Source: Anushka Sen Instagram Page

यह भी पढ़ें: 23 Year Old Miss Universe 2023 Sheynnis Palacios: कौन है, शैनिस पलासियोस?

Disclaimer : यहाँ आपको सोशल मीडिया और अन्य दूसरे इंटरनेट प्लेटफार्म से प्राप्त जानकरी साझा की जा रही है,  उपरोक्त जानकरी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। अधिक जानकरी के लिए आप स्वयं भी इंटरनेट पर इनके बारें में जान सकते हैं, और उपरोक्त जानकारी के सही है या गलत होने का पता लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *