Siddharth Nigam Net Worth

Siddharth Nigam Net Worth: कम उम्र ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सिनेमा और टेलीविज़न जगत में अपना नाम और पैसा खूब कमाया हैं, जैसा की हमनें हमारी पिछली पोस्ट में अनुष्का सेन के बारें में बताया था, वैसे ही आज हम फिर एक और एक्टर की कुल संपति के बारे में जानेंगें।

कौन हैं Siddharth Nigam?

Siddharth Nigam Net Worth
Image Source: Instagram

यह एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी के एडवरटाइजमेंट से की थी, फिर धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों में भी नज़र आने लगे। आज इस एक्टर को लगभग सभी भारतीय जानते होंगे। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं,  Siddharth Nigam की जो कि फिल्म और टीवी सीरियल इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता हैं।

Siddharth Nigam ने हिंदी फिल्म में अपना पहला रोल Dhoom 3 में किया था, इसमें सिद्धार्थ ने यंग साहिर और समीर का रोल निभाया था, यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। उसके बाद टीवी सीरियल ‘अशोका’ (Colors TV) में उन्होंने सम्राट अशोक और अलादीन (Sony SAB) में भी मुख्य किरदार निभाया। इसीलिए बॉलीवुड फिल्म और सीरियल में काम करने के कारण आज भारतीय लोग सिद्धार्थ को जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: 21 साल की अनुष्का सेन करोड़ो की मालकिन और लग्ज़री कार की हैं शौक़ीन

Siddharth Nigam की शिक्षा और उनके संबंध 

Siddharth Nigam का जन्म 13 सितम्बर 2000 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था, इस समय सिद्धार्थ की आयु 23 वर्ष की हैं। सिद्धार्थ के पिता स्वर्गीय श्री निगम एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे उनकी मां का नाम विभा निगम है, जो एक NGO चलाती थीं। सिद्धार्थ के बड़े भाई अभिषेक निगम एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सिद्धार्थ ने मुंबई से अपनी कॉलेज की पढाई पढ़ाई पूरी की।

बात करे सिद्धार्थ के रिलेशनशिप की उनके नाम के साथ अनुष्का सेन का नाम काफ़ी समय से सामने आ रहा है, जबकि सिद्धार्थ और अनुष्का दोनों ही रिलेशनशिप को लेकर महज एक अफ़वाह बताते हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cynxzs9oo7D/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

 

सिद्धार्थ एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे स्पोर्ट्स मेन भी रहे हैं। सिद्धार्थ हाई-स्कूल के समय 58वें नेशनल स्कूल गेम्स, पुणे में पैरेलल बार (Parallel Bar) में स्वर्ण पदक और हाई बार (High bar) में रजत पदक जीता था। 

यह भी पढ़ें: Disha Patani के व्हाइट ड्रेस लुक्स को देख मदहोश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाईं आग

यह भी पढ़ें: David Beckham का भारतीय सफर: Shah Rukh Khan और Sonam Kapoor के साथ डिनर नाईट

Siddharth Nigam का सोशल मीडिया प्लेटफार्म

Siddharth Nigam एक अभिनेता होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। भारत में टिकटॉक पर बैन लगने से पहले, वह टिकटॉक पर काफी अच्छी कमाई कर रहे थे। टिकटॉक पर उनके करीब 8.5 मिलियन यानि 85 लाख फॉलोअर्स थे। अब सिद्धार्थ इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ अपनी फ़ोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं जहाँ लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सिद्धार्थ टाल, हैंडसम और चार्मिंग हैं, सोशल मीडिया पर उनके लुक्स और बॉडी को देख लडकियां दांतों तले ऊँगली दबाती हैं इस समय सिद्धार्थ के Instagram पर लगभग 1.5 करोड़ फॉलोअर्स उनके साथ जुड़े हुए हैं।

Image Source: Instagram

Siddharth Nigam Income Source

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ किसी भी सीरियल के एक एपिसोड का शूट करनेके लिए लगभग ₹40,000 चार्ज करते हैं। जबकि इंस्टाग्राम इनकम की बात करें तो वह एक स्पोंसर पोस्ट करने का लगभग 6 से 7 लाख रुपए लेते हैं। अकेले इंस्टाग्राम से Siddharth को हर महीने लगभग 10 लाख रुपए कमा लेते हैं। 

Siddharth Nigam Net Worth

Siddharth Nigam सबसे ज्यादा पैसे मॉडलिंग और सोशल मीडिया और कुछ पैसे एक्टिंग से कमाते हैं। अगर हम सिद्धार्थ की कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति लगभग 41 करोड़ रुपए यानि की 5 मिलियन डॉलर हैं।

सिद्धार्थ के पास मुंबई में दो घर हैं और सिद्धार्थ की पहली कार टाटा अल्ट्रोज़ थी जो महज 8 लाख रुपये की थी, लेकिन अब महंगी कार खरीदना बहुत पसंद हैं। उनके पास BMW 3 सीरीज है, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है। उनके पास स्कोडा कोडियाक भी है, जिसकी कीमत करीब 33 लाख रुपये है। हाल ही सिद्धार्थ ने Jaguar F-Pace खरीदी है, जिसकी कीमत 66.07 लाख रुपये है। 

Disclaimer : यहाँ आपको सोशल मीडिया और अन्य दूसरे इंटरनेट प्लेटफार्म से प्राप्त जानकरी साझा की जा रही है,  उपरोक्त जानकरी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। अधिक जानकरी के लिए आप स्वयं भी इंटरनेट पर इनके बारें में जान सकते हैं, और उपरोक्त जानकारी के सही है या गलत होने का पता लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *