Bihar Traditional Food: यहाँ के चटपटे और मीठे पकवान के विदेशी लोग भी दीवाने
Bihar Traditional Food: भारत एक ऐसा देश है जहाँ के हर राज्य की अपनी अलग पहचान और खासियत है। यहाँ घूमने आने वाले पर्यटक न सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों और मंदिरों का दीदार करते हैं बल्कि यहाँ के स्वाद के भी दीवाने होते हैं।
बिहार की ऐतिहासिक रूप से समृद्ध भूमि अपने व्यंजनों में शामिल ढेरों व्यंजनों के लिए भी उतनी ही प्रसिद्ध है जितने यहाँ के लोग। स्वादिष्ट और बिहारी व्यंजन हर भोजन प्रेमी की स्वाद कलिका को झकझोरने में अत्यधिक सक्षम है। बिहार में न सिर्फ छठ पर्व और ठेकुआ प्रसिद्ध है बल्कि यहाँ पर और भी ऐसी कई चीजें हैं जो बहुत ही प्रसिद्ध है। आज के इस लेख में हम आपको बिहार के प्रमुख भोजन के बारे में बताएंगे जो बिहार में खाए जाते हैं।
लिट्टी चोखा
Bihar Traditional Food: यह बिहार का राष्ट्रीय व्यंजन लिट्टी चोखा है। यह बिहार का क्षेत्रीय व्यंजन भी है। लिट्टी चौखा बिहार की शान है। स्वस्थ और प्रोटीन से भरपूर लिट्टी गेहूं और सत्तू से बनाई जाती है जिसे गोल मसालेदार गेंदों में गुथ के कोयले की आंच पर सेंका जाता है। चौखा उबली हुई सब्जियों (आलू, बैंगन, टमाटर) को मैश करके मसाले और कटा हुआ प्याज, लहसुन आदि डालकर तैयार किया जाता है और लिट्टी के साथ परोसा जाता है।
सत्तू के व्यंजन
Bihar Traditional Food: सत्तू, बिहार और पटना का प्रसिद्ध और शौक से खाये जाने वाले व्यंजन है जिसे उत्तर भारत में अधिक पसंद किया जाता है। यह भुने हुए चने के आटे से बनाया जाता है। फेमस फूड इन बिहार ‘सत्तू’ के अंदर 100 ग्राम में करीब 65% कार्बोहाइड्रेट और 20% प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन और विटामिन-सी होते हैं। सत्तू को पेय पदार्थ की तरह पिया भी जाता है और पराठे और मिठाई जैसी कई सारी डिसेज भी बनायीं जाती है। सर्दियों के दिनों में सत्तू को खाया जाता है और वहीं गर्मी के दिनों में ठंडे पानी में नमक, कालीमिर्च मिलाकर बड़े चाव से पिया जाता है। और पिया भी क्यों न जाए यह होता ही इतना हेल्दी और टेस्टी है।
खाजा
Bihar Traditional Food: अगर फास्ट फूड की चर्चा हो और इसमें कुछ मीठा न हो तो चर्चा अधूरी मानी जाती है। खाजा बिहार और पटना में सबसे ज्यादा फेमस फूड है, यह बहुत ही स्वादिष्ट आइटम है जिसे नाश्ते के रूप में खाया जाता है। यह मैदा, घी और चीनी से बनाया जाता है तथा तेल में डीप फ्राई करते हैं। बिहार की यह अनोखी मिठाई बनावट में लहरदार हैं और मुँह में जाते ही पिघल जाती है। इससे ज्यादातर विवाह ईद जैसे शुभ अवसरों पर बनाया जाता है।
ठेकुआ या खजूरिया
Bihar Traditional Food: आपने बिहार के छठ पूजा का नाम तो सुना ही होगा। यह इस पूजा से जुड़ा हुआ है एक स्पेशल फूड आइटम है। बिहार में हर तरह के शुभ कामों में ठेकुआ बनाया जाता है। गेहूं के आटे और गुड़ के मिश्रण को डीप फ्राई करके बनाया जाने वाला यह खाद्य पदार्थ चावल के आटे और चीनी के साथ भी बना सकते हैं।
दाल पीठा
Bihar Traditional Food: बिहार का दाल पीठा नहीं खाया तो क्या खाया, इसे बिहार का मोमोज भी कहा जाता है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है और इसमें दाल की स्टफिंग की जाती है। इन्हें भाप से पकाया या तला जा सकता है। यह डिश स्वादिष्ट के साथ साथ हेल्दी भी है।
परवल की मिठाई
Bihar Traditional Food: परवल एक सब्जी है जिसे बिहारी लोगों ने मीठे व्यंजन में बदल दिया है। परवल की मिठाई में खोया (मावा) से भरा परवल स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक दोनों होता है। यह बिहार का सबसे शाही व्यंजन है।
चना घुघनी
Bihar Traditional Food: बिहार के लगभग हर घर में नाश्ते के रूप में पाए जाने वाला, बिहार का प्रमुख ट्रेडिशनल व्यंजन है। ये मसालेदार डिश शाम के नाश्ते के रूप में खाई जाती है। यह डिश उबले हुए चने, प्याज और मसालों के साथ तले हुए चूड़ा का भूजा (चपटा चावल) से तैयार किया जाता है। यह डिश पौष्टिक और स्वादिष्ट मिड डे स्नैक विकल्प है।
यह भी पढ़ें: Traditional Food: राजस्थान का लजीज़ और ज़ायक़ेदार भरा खाना
यह भी पढ़ें: Shoaib Malik-Sana Jawed: सानिया मिर्जा को तलाक देकर, एक्ट्रेस सना जावेद से की शादी!
आज के इस लेख में आपको Bihar’s Traditional Food के बारे में जानकारी दी गई है। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें। Trending Khbar से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।
Disclaimer: यहाँ आपको इंटरनेट से प्राप्त जानकारी साझा की जा रही है, आप उपरोक्त जानकारी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।