Aashka Goradia Success Story

Success Story of Renee Cosmetics Founder Aashka Goradia

Aashka Goradia Success Story: ऐसे तो टीवी इंडस्ट्री में हर साल नए-नए एक्टर और एक्ट्रेस आते हैं, लेकिन सबको सफ़लता मिले ऐसा तो नहीं। आज हम ऐसे शख्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में तो अपने नाम की छाप छोड़ी ही लेकिन एक्टिंग छोड़ने के बाद तो बिजनेस में भी अपना नाम का डंका बजाया है।

जी हाँ! हम बात कर रहे हैं आशका गोराडिया की जो टीवी सीरियल की एक बहुत ही लोकप्रिय एक्ट्रेस रही है, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर छोड़ने के फैसले को सही साबित करते हुए महज 2 साल में करोड़ो रुपयों की कंपनी बना ली है। 

आशका को ‘कुसुम’ में ‘कुमुद’ रोल से मिली लोकप्रियता

आशका गोराडिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी सीरियल ‘अचानक 37 साल’ बाद से की थी, लेकिन उन्हें अपनी पहचान टीवी शो ‘कुसुम’ में ‘कुमुद’ का किरदार निभाने पर मिली थी। इस सीरियल के बाद से आशका को लोग कुमुद के नाम से ही जानने लगे थे। ZEE TV पर उनका एक सीरियल ‘सिन्दूर तेरे नाम का’ भी काफ़ी मशहूर हुआ। आशका ने कई रियलिटी शो में भी काम किया जिनमें ‘बिग बॉस 6’,  ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4’, ‘नच बलिए 8’, ‘जेट सेट गो’, ‘किचन चैंपियन 5’, ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’,’ मिस्टर एंड मिसेज टीवी’, जैसे सीरियल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Success Story : काकाजी ने 5 रुपये से बनाया 1300 करोड़ रुपये का कारोबार

कैसे एक एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनीं आशका गोराडिया

आशका गोराडिया ने टीवी सीरियल में अपनी लोकप्रियता हासिल कर, अपने 20 साल के इस करियर को साल 2019 में अलविदा कहने का एक कठोर फैसला लिया। उनके अचानक टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले से न केवल टीवी जगत बल्कि उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए थे। लेकिन उनका एक्टिंग छोड़कर बिजनेस की दुनिया में शामिल होने का सफ़र बहुत सफ़ल रहा है और केवल दो साल के अंदर ही आशका गोराडिया ने विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स फाउंडर), फाल्गुनी नायर (नायका फाउंडर) और अन्य फेमस बिजनेसवुमन को बिजनेस में शामिल होकर जोरदार टक्कर दी है।

यह भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: 21 साल की अनुष्का सेन करोड़ो की मालकिन और लग्ज़री कार की हैं शौक़ीन

आशका गोराडिया ने चुना बिजनेस का रास्ता

Aashka Goradia ने बहुत पहले से ही बिजनेस शुरू करने का मन बना रखा था लेकिन टीवी सीरियल के बैक-टू-बैक शूटिंग की वजह से उनकों थोड़ा समय लगा। और आखिरकार साल 2019 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने का फैसला किया। हालंकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा साल 2021 में की थी। इन दो सालों उन्होंने अपने बिजनेस वेंचर पर काम करना शुरू कर दिया था। साल 2020 में आशका ने अपने कॉलेज फ्रेंड्स प्रियांक शाह और आशुतोष वलानी के साथ मिलकर Renee Cosmetics (रेनी कॉस्मेटिक्स) कंपनी को लॉन्च किया।

2 साल में आशका ने बना डाली 820 करोड़ की कंपनी

साल 2020 में, Aashka Goradia ने कोरोना महामारी के समय अपने Renee Cosmetics ब्रांड को अपने दोस्तो के साथ मिलकर शुरू किया था। पहले ही साल में उनके ब्रांड ने उनको करोड़ो रुपए कमा कर दिए थे। आशका के बिजनेस पार्टनर प्रियांक शाह और आशुतोष वलानी की कॉस्मेटिक ब्रांड बनाने की ख़ासियत ने कंपनी की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने पिछले दो साल में बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। महज दो साल के अंदर ही रेनी कॉस्मेटिक्स ने 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 820 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन प्राप्त कर ली है।

DNA की रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी के सहयोगी प्रियांक शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि Renee Cosmetics आगामी वित्त वर्ष 2024 में 400 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल कर सकती हैं। प्रियांक शाह कंपनी के मार्केटिंग और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट को संभालते हैं। 

कहाँ मिलेंगे आपको Renee Cosmetics के प्रोडक्ट्स 

Aashka Goradia Success Story

Renee Cosmetics के पास 200 से अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी बिक्री वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्लेटफ़ॉर्म पर करते हैं। Amazon, Flipkart, Nykaa और Myntra जैसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर Renee Cosmetics के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही इनके प्रोडक्ट्स 650 से भी अधिक स्टोर्स पर भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Tanu Rawat Net Worth: सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर, डांसर और मॉडल के बारें में जानें

यह भी पढ़ें: Siddharth Nigam Net Worth: 23 साल के सिद्धार्थ की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान!

Disclaimer: यहाँ आपको इंटरनेट से प्राप्त जानकारी साझा की जा रही है, आप उपरोक्त जानकारी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *