सोने से पहले इन 7 मंत्रों का करें जाप

सोने से पहले 7 मंत्रों का करें जाप

हिन्दू धर्म सर्वदा ही एक सनातन धर्म रहा है, यहाँ पूजा-पाठ में होने वाले मंत्रों के उच्चारण से जीवन में आने वाली या चल रही समस्याओं का निवारण छिपा हो या फिर सुख-समृधि का रहस्य। लेकिन वर्तमान समय में बहुत से व्यक्ति किसी न किसी रूप में परेशान होने की वजह से सुकून की नींद तक नही ले पा रहा है। मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि इससे सभी प्रकार की नकारात्मक परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। शास्त्रो में कुछ ऐसे मंत्र बताए हैं जिनका रात में सोने पहले जाप करने पर हर तरह का तनाव दूर होता है।

1. ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।

गायत्री मंत्र का जाप बुरे सपने का प्रभाव नष्ट कर देता है और मन को शांति मिलती हैसोने से पहले इसके जाप से कभी बुरा सपना नहीं आता

2. अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये।।

अगर आप मानसिक या शारीरिक पीड़ा के कारण नींद नहीं ले पा रहे हैं तो आप रोजाना इस मंत्र का जाप करके सोएं। इससे आपके सारे दुःख खत्म हो जाते हैं और सुकूनभरी नींद आती है।

सोने से पहले इन 7 मंत्रों का करें जाप

3. हर हर मुकुन्दे।। 

यदि आपका कोई शत्रु आपको परेशान करता है तो रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप अवश्य करें, ताकि आपका चित शांत रहे।

यह भी पढ़ें: Animal Official Trailer Release: बाप ने नहीं दिया बेटे को प्यार, बेटा बना क्रिमिनल

4. ॐ सा ता ना मा।। 

नींद में चौंक कर उठते हैं तो सोने से पहले इस मंत्र का जाप करके सोएं, क्योंकि यह मंत्र मस्तिष्क को आराम देता है, जिससे नींद के दौरान होने वाली परेशानी से निजात मिलती है।

सोने से पहले इन 7 मंत्रों का करें जाप

5. ॐ गं गणपतये नम:।। 

आर्थिक समस्या के कारण अगर आप नींद नहीं ले पाते है तो इस मंत्र का जाप करे, आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी यह बेहद कारगर होता है और नियमित जाप करने से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

सोने से पहले इन 7 मंत्रों का करें जाप


6. अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला: रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।। 

यदि आप अनिद्रा से पीड़ित है तो ये मंत्र आपके लिए बहुत लाभकारी है, क्योंकि इससे न सिर्फ सुकून की नींद आती है बल्कि स्वास्थ भी अच्छा रहता है।

7. नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम् ।। 

यदि आप किसी रोग से परेशान है और उसकी चिंता से नींद नहीं आती तो अच्युत, अनंत, गोविन्द इन नामों के उच्चारण से सभी रोग दूर हो जाते हैं यह मंत्र शरीर के रोगों से रक्षा और उनसे मुक्ति के लिए है

यह भी पढ़ें: Anushka Sen Net Worth: 21 साल की अनुष्का सेन करोड़ो की मालकिन और लग्ज़री कार की हैं शौक़ीन

यह भी पढ़ें: Kantara 2 Teaser Out: ‘कांतारा 2’ में खून से लथपथ दिखे ऋषभ शेट्टी के किरदार को देख रोंगटे खड़े हुए

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। आप इस जानकरी पर पूर्ण विश्वास करें इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *