धनतेरस 2023शुभ धनतेरस 2023

धनतेरस 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का दिन आता है, इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। दिवाली का यह पर्व पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत  धनतेरस के  पहले दिन से होती  है, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को आ रही है।

धनतेरस 2023
शुभ धनतेरस 2023

धनतेरस 2023 के इन अचूक उपायों से आप भी बनें धनवान

धनतेरस के दिन धन्वंतरी की पूजा कि जाती है तथा साथ ही कुबेर देव और माँ लक्ष्मी जी की भी पूजा अर्चना कि जाती है। वैसे तो धनतेरस के दिन मुख्य तौर पर सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण, पीतल के बर्तन, धनिया, पताशे खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन इन चीजों के अलावा नमक और झाड़ू को भी जरूर खरीदने चाहिए। 

आख़िर नमक खरीदना जरुरी क्यों हैं?

धनतेरस के दिन नमक खरदीने से माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और इसके उपाय मात्र से आपके जीवन में समृद्धि आती है। हम जानते हैं कि नमक समुद्र से निकलता है, पुराणों में बताया गया है कि माता लक्ष्मी का अवतरण भी समुद्र से ही हुआ था और भगवान धन्वंतरी भी समुद्र से ही उत्पन्न हुए थे, जिनके जन्मदिवस पर धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन नमक को खरीदना शुभ माना गया है।

धनतेरस 2023

साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि इस दिन आप भूल से भी नमक को उधार या दान के रूप में नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Diwali Muhurat Trading Time 2023 : दिवाली के दिन किस समय होगा मुहूर्त ट्रेडिंग?

धनतेरस के दिन नमक से करें यह उपाय

धनतेरस के दिन आप 8 किलो साबुत नमक यानि खड़ा नमक खरीदें और इसे अपने रसोईघर में ऐसी जगह पर रखें जहाँ कोई देख न सके, पूरे वर्ष इस नमक को ऐसे ही रखा रहने दे और अगले साल धनतेरस के दिन अपने आस-पास किसी नदी या नहर में माँ लक्ष्मी का स्मरण करते हुए प्रवाहित कर दें। इससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और जीवन खुशहाल रहेगा।

साथ ही  घर के सभी सदस्य स्नान करने के समय पानी में एक चुटकी भर नमक जरूर डालें और पूरे घर में नमक का पोछा लगाएं ताकि आपके घर कि नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएं।

धनतेरस 2023

क्यों जरुरी है झाड़ू लाना?

मतस्य पुराण में  झाड़ू को माँ लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में बताया गया है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना अति शुभ माना जाता है, इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर रहते हैं। इस दिन आप फूल झाड़ू या सिंक वाली झाड़ू में से कोई भी एक खरीद सकते हैं।

झाड़ू के इस उपाय से घर में होगी बरकत

झाड़ू खरीदने के बाद आप इस पर सफ़ेद रंग का धागा जरूर बांधें, ताकि माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहें। ध्यान रहें कि धागा आप हाथ साफ़ करके ही बांधे और माँ लक्ष्मी को स्मरण करते हुए उनसे आप के घर में हमेशा बरकत बनी रहे कि प्रार्थना करें।

धनतेरस 2023

इस बात का भी रखें ध्यान

ज्यादा पुरानी झाड़ू या टूटी हुई झाड़ू का घर में उपयोग करने से नकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है, जिससे आपके घर कि आर्थिक स्थित पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। सलाह दी जाती है कि धनतेरस से पहले ऐसी झाड़ू को घर से बाहर कचरा पात्र में डाल दें। झाड़ू को कभी भी घर के प्रवेश द्वार के सामने नहीं रखना चाहिए और न ही ऐसे स्थान पर रखें जहाँ पर किसी बाहर से आने वाले व्यक्ति कि नज़र पड़ें। इसलिए झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखें जहाँ से वो किसी की नज़र में न आ सकें। ध्यान रहे कि झाड़ू को कही पर भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इस तरीके से झाड़ू को रखना अशुभ माना जाता है।

धनतेरस 2023

नमक व झाड़ू खरीदने का सही समय

धनतेरस के दिन नमक खरदीने का सही मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से दोपहर  1 बजकर 15 मिनट तक है। और धनतेरस पूजा का  शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 47 मिनट से रात 8:00 बजे तक है।

यह भी पढ़ें : Healthy Relationship बनाने के कुछ ख़ास टिप्स

यह भी पढ़ें : koffee with karan season 8: Sara Ali Khan ने कहा इसे ‘डेट’ कर रहे है शुभमन गिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *